उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News क्रांतिकारी बिरसा मुंडा ने अन्याय के विरुद्ध संघर्ष किया अंग्रेजों ने साजिश कर बिरसा मुंडा की की हत्या : हरिराम

मनवल में आदिवासी एवं वनवासी सभा का आयोजन

रिपोर्टर शम्भू जौनपुर उत्तर प्रदेश

जौनपुर  सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मनबल गांव में आदिवासी दिवस एवं बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर वनमानुष व मुसहर सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आए हुए अतिथियों ने बिरसा मुंडा की पूण्यतिथि पर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सभी जाति जनजाति आदिवासी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोला और अन्य के लिए संघर्ष किया। विश्व आदिवासी दिवस एवं बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर भारतीय आदिवासी वनवासी कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष बेनी प्रसाद बनवासी ने संबोधित करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा को 25 वर्ष की उम्र में 3 फरवरी वर्ष 1900 में चक्रधरपुर के जंमकोपाई जंगल से अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया, रांची के जेल में बंद किए गए, 9 जून वर्ष उन्नीस सौ अंग्रेजों ने साजिश कर उनकी हत्या जेल मे कर दी । वह ऐसे क्रांतिकारी थे जिन्होंने आदिवासी बनवासी जनजाति वनमानुष समाज के लिए उन्होंने शिक्षा का अलख जगाने का काम किया ।आदिवासी समाज को शिक्षा के लिए प्रेरित किया और अंग्रेजों के विरुद्ध न्याय के लिए संघर्ष किया। जिससे उनकी हत्या की गई। अध्यक्षता कर रहे हैं हरीराम वनवासी ने कहा कि मुसहर व आदिवासी समाज आधा पेट भोजन करें बच्चों को पढ़ाएं तभी उनका विकास हो सकता है। बैरागी राम ने कहा कि नशा छोड़ें ,मदिरा सेवन में पैसे बर्बाद ना करें और उसे बच्चों को पढ़ाने और अपने समाज के सहयोग में इस्तेमाल करें। प्रधान नरेंद्र यादव ने कहा कि बनवासी मुसहर समाज में जागरूकता बढ़ी है और जागरूकता लाने की जरूरत है। इस समाज के घर के महिलाओं बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है। जिला सचिव पप्पूराम बनवासी ने कहां के आप लोग पैसे पर अपने वोट को बेचने का काम न करें बल्कि एक वोट का महत्व समझे तो निश्चित ही समाज का विकास होगा । संचालन बैरागी राम ने किया । इस अवसर पर सुखराम, राम निहोर, रामकेश ,दशरथ बनवासी ,राम आशीष, रामाश्रय ,चंदू ,साठीराम ,उमा लाल मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button