उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News  अपराधियों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस की नीति’ पर काम करेगी पिहानी पुलिस

  स्टाफ मीटिंग में नवांगतुक कोतवाल सुनील दत्त कौल ने दिये निर्देश

रिपोर्टर एहसानुल हक हरदोई उत्तर प्रदेश

नवांगतुक कोतवाल सुनील दत्त कौल ने उप निरीक्षकों व पुलिस कर्मियों के साथ स्टाफ बैठक में परस्पर परिचय के बाद कहा कि अपराधियों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति रहेगी। कोतवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्ययोजना के तहत प्राथमिकताएं निर्धारित कर तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि क्राइम और क्रिमिनल से समझौता स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने कहा है कि मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला सुरक्षा को और प्रभावी तथा सक्रिय ढंग से संचालित किया जाए। स्कूल, कॉलेज, बाजार व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, सुव्यवस्था एवं सुशासन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। कस्बे व ग्रामीण इलाके के सभी आस्था केन्द्रों और महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाएगा। कोतवाल ने कहा कि सभी स्तर के पुलिस अधिकारी प्रतिदिन फुट पेट्रोलिंग करें। ट्रैफिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त किया जाए। कोतवाली में स्वच्छ वातावरण निर्मित किया जाए तथा जनसामान्य के बैठने एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। जनशिकायतों को प्रमुखता के साथ निस्तारित किया जाए। कोतवाल सुनील दत्त कौल ने कहा कि अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए अवैध सम्पत्तियों का ध्वस्तीकरण और जब्तीकरण किया जायेगा, दूसरी ओर सज्जन लोगों की शिकायतों को सहानुभूति पूर्वक सुना जाएगा। पेशेवर अपराधियों सहित खनन, शराब, पशु, वन तथा भू-माफियाओं के प्रति किसी भी प्रकार की रियायत न बरती जाएगी। सभी वरिष्ठ अधिकारी फील्ड विजिट करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्तर के पुलिस कर्मियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी ।अपराध व अपराधियों तथा भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कार्य किया जाएगा। इस मौके पर कस्बा इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी, उप निरीक्षक मोहम्मद अजीम ,उप निरीक्षक अनिल सिंह , राज कपूर ,ओमवीर, जितेंद्र, राजेंद्र यादव, जहांनी खेड़ा चौकी इंचार्ज अभिषेक त्यागी आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button