उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News वाराणसी पिंडरा तेज़ रफ़्तार कार के धक्के से दो बाइक सवार लोगों की हुई मौत 

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी /लखनऊ फोरलेन पिंडरा बाईपास हाइवे पर असबालपुर स्थित स्वामी हरहरानंद आश्रम के सामने जौनपुर दिशा से आ रहे बाइक को पीछे से तेज गति से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना मंगलवार की दोपहर ढाई बजे की है। बताया जाता है कि जौनपुर की तरफ से एक बाइक पर दो युवक सवार होकर बाराणसी की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठे लोग हवा में उड़ते हुए लबे सड़क जा गिरे। जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। वही घटना के पश्चात कार सवार मौके से फरार हो गए लेकिन हड़बड़ी में कार में एक मोबाइल छूट गया जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। वही प्रत्यक्षदर्शियों के सूचना पर हिन्दू जागरण मंच के प्रांत अध्यक्ष गौरीश सिंह मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस एवं पुलिस प्रशासन को सूचित किया। जिसपर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। वही घटना के दो घण्टे बाद शव की शिनाख्त हो पाई। बताते हैं कि बाइक सवार व बढ़ईगिरी का काम करने वाला संजय विश्वकर्मा, 40 वर्ष निवासी रसूलपुर कुवार अपने सहयोगी उमाशंकर पटेल 50 वर्ष के साथ थानेरामपुर की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से तेज गति से आई कार ने धक्का मार दिया। दोनों मृतक फूलपुर थाना क्षेत्र के निवासी है। इंस्पेक्टर मुन्नाराम ने बताया कि कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button