उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मेरी माटी मेरा देश हाल ही में 77वे स्वतंत्रता दिवस के आने के संदर्भ में अपनी एक स्पीच के दौरान माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मेरी माटी मेरा देश अभियान की घोषणा की है  

रिपोर्टर पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश

इस अभियान में देश के लोग ऑनलाइन हिस्सा ले सकेंगे। इस अभियान का उद्देश्य भारत की स्वतंत्रता में शामिल हुए वीर स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित करना है। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कई सारे विभिन्न कार्यक्रम सात दिनों तक आयोजित किए जाएंगे। जिसमें देश के सभी ग्राम पंचायतों में स्वतंत्रता सेनानियों की याद में स्मारक बनाए जायेंगे इन स्मारकों को ‘शिलाफलकम्’ कहा जायेगा। अगर आप भी इस अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं इसके लिए  मेरी माटी मेरा देश अभियान पंजीकरण कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन करने एवम अभियान में भाग लेने वाले उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस अभियान का आरंभ 9 अगस्त से किया जाएगा 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त के बीच निर्धारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button