उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पान नहीं देने पर पिस्टल से धमकाने वाला निकला सिपाही,लखनऊ में DCP साउथ की क्राइम टीम में है तैनात,हुई बड़ी कार्रवाई

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश

पान नहीं देने पर पिस्टल से धमकाने वाला निकला सिपाही,लखनऊ में DCP साउथ की क्राइम टीम है तैनात, हुई बड़ी कार्रवाई उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डीसीपी दक्षिणी की क्राइम टीम में तैनात हेड कांस्टेबल सौरभ दीक्षित और उसके रिश्तेदार ने रविवार की देर रात कन्नौज जनपद के तिर्वा में पान देने से इंकार करने पर दुकानदार को अपशब्द कहे,जमकर हंगामा किया और विरोध करने पर दोनों ने उसे धमकाया। यही नहीं, दुकानदार पर सरकारी पिस्टल तक तान दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अफसरों ने संज्ञान लिया,साथ ही दुकानदार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।वहीं, डीसीपी दक्षिण विनीत जायसवाल ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।

वीडियो में दुकानदार को धमकाता दिखा सिपाही

डीसीपी का कहना है कि एफआईआर में लगे आरोपों की कार्रवाई कन्नौज पुलिस करेगी। जानकारी के अनुसार,कन्नौज के तिर्वा में रहने वाले पान दुकानदार पकंज कश्यप ने एफआईआर में बताया कि रविवार रात करीब डेढ़ बजे कार (यूपी 78 जीसी-2191) से दो लोग उसकी दुकान पर आये। इन लोगों नेपान लगानेको कहा लेकिन तब तक उसका सामान खत्म हो गया था और वह दुकान बंद करनेकी तैयारी कर रहा था।उसके मना करते ही दोनों लोग भड़क गए,एक ने पिस्टल उस पर तान दी और दूसरे ने उसे काफी अपशब्द कहे।आस पास के लोगों के जुटने पर दोनों भाग निकले।

कन्नौज पुलिस ने डीसीपी से किया संपर्क

दुकानदार पंकज के साथ हुई इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक पिस्टल लेकर पंकज को धमका रहा है। वीडियो वायरल होने पर पता चला कि आरोपी का नाम सौरभ दीक्षित है और वह लखनऊ में डीसीपी दक्षिणी की क्राइम टीम में तैनात है।ऐसे में कन्नौज पुलिस ने डीसीपी से सम्पर्क किया,डीसीपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सौरभ हेड कांस्टेबल है और वह सितम्बर, 2022 को लखनऊ में तैनात हुआ था।

बिना परमिशन कन्नौज गया था सिपाही

डीसीपी ने बताया कि हेड कांस्टेबल सौरभ बिना अनुमति कन्नौज गया था।उसके साथ मौजूद युवक पिस्टल तानते हुए वीडियो में दिखा है,दोनों रिश्तेदार है। पुलिस का कहना है कि दूसरे आरोपित को सेना का जवान बताया जा रहा है। इस बारे में पुष्टि नहीं हुई है। पता किया जा रहा है। वायरल वीडिया के आधार पर सौरभ को निलम्बित कर दिया गया है। कन्नौज में जो मुकदमा दर्ज हुआ है,उसमें वहां की पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button