उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम, सी-मार्ट कार्य तथा निर्माण कार्यों के संबंध में दिए विभिन्न दिशा-निर्देश

रिपोर्टर शिवशंकर श्रीवास्तव दन्तेवाड़ा छत्तीसगढ़

दन्तेवाड़ा  08 अगस्त 2023। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में आज संयुक्त जिला कार्यालय की सभा कक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर ने निर्वाचन संबंधी सभी कार्य को गंभीरता पूर्वक करने के निर्देश देते हुए कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 23 जून तक बीएलओ द्वारा डोर टू डोर सर्वे किया जाएगा। इसमें संभावित मतदाताओं के नाम है कि नहीं यह भी सुनिश्चित किया जाए। साथ ही बीएलओ के माध्यम से इपिक कार्ड वितरण करना सुनिश्चित करें। और यदि किसी तरह का मतदान केंद्र परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव हो तो तत्काल भेजें साथ ही राजनीतिक दलों की बैठक लेवें। उन्होंने ने कहा कि सभी निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि पूर्ण हुए निर्माण कार्य की उपयोगिता प्रमाण जमा करें। इस प्रकार श्री नंदनवार ने गुरुकुल की समीक्षा करते हुए कहा कि नवा गुरुकुल अंतर्गत सभी प्रकार की शैक्षणिक एवं अध्यापन संबंधी व्यवस्थाओं का सुनिश्चित करें। इसके अलावा कलेक्टर ने ‘‘मेरा देश मेरी मिट्टी‘‘ अमृत सरोवर की भी समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार साफ सफाई करने हेतु निर्देशित करते हुए कहा की मुख्य सड़कों पर इधर-उधर घूमने वाले मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में रखें। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री नंदनवार जिला चिकित्सालय की सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखें मरीज को किसी प्रकार की कोई को कोई परेशानी ना हो और मौसम को देखते हुए चिकित्सालय में स्वच्छता पर विशेष फोकस करें।

उन्होंने कहा कि सी-मार्ट कार्य योजना तैयार कर जल्द पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। ज्ञातव्य है कि चितालंका में प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशानुसार सी-मार्ट भवन पूर्ण हो चुका है। यहां पर आम लोगों के लिए सभी प्रकार सामग्रियां जैसे रीपा उत्पाद, स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्री, किराना, स्टेशनरी, गृह सज्जा आदि उचित दर में उपलब्ध रहेगी। इसके साथ कलेक्टर ने संयुक्त जिला कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने का निर्देश देते हुए कहा कि अपने अधीनस्थों को भी समय पर कार्यालय आने के लिए कहे। ताकि कार्यालय आने वाले आमजनों को शासकीय कार्य में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। साथ ही उन्होंने कार्यालय की नस्तियों फ़ाइलों, दस्तावेजों के व्यवस्थित संधारण एवं कार्यालय की नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने ने बताया कि जिले की सभी गौठानों में 15 अगस्त को ध्वजारोहण कराया जाना है जिसकी व्यवस्था अभी से सुनिश्चित कर लेवें। बैठक में डीएफओ श्री सागर जाधव, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार विश्वरंजन,अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button