Uttar Pradesh News पुलिस के समस्त थाना / कार्यालयों में जाकर सम्बन्धित अधिकारी को बता सकते हैं अपनी समस्याएं

रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश
जनपद के समस्त नागरिक / फरियादी प्रत्येक कार्य दिवस में समय सुबह 10.00 बजे से 12.00 बजे तक पुलिस के समस्त थाना / कार्यालयों में जाकर सम्बन्धित अधिकारी को बता सकते हैं अपनी समस्याएं । प्रत्येक पुलिस अधिकारी प्रतिदिन सुबह समय 10.00 बजे से 12.00 बजे तक अपने-अपने थाना/ चौकी/ कार्यालय में उपस्थित रहकर लगातार सुन रहे हैं फरियादियों की समस्याएँ । जनपद पुलिस से सम्बन्धित किसी भी सहायता हेतु फरियादी सुबह 10.00 बजे से 12.00 बजे तक सम्बन्धित थाना / कार्यालय में आएँ एवं सम्बन्धित अधिकारी को अपनी समस्या बताकर विधिक निस्तारण पायें । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आशीष तिवारी जी द्वारा आईजीआरएस / जनसुनवाई पोर्टल की स्वयं की जा रही है मॉनीटरिंग । फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कराया जा रहा निस्तारण साथ ही फरियादियों / शिकायकर्ताओं से लिया जा रहा है उनकी समस्या निस्तारण संबंधी फीडबैक । पुलिस मुख्यालय के आदेश के क्रम में जनपद के समस्त कार्यालयों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण कार्यालय, समस्त क्षेत्राधिकारीगण कार्यालय एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10.00 बजे से 12.00 बजे तक सम्बंधित अधिकारीगण द्वारा आमजन / फरियादियों की समस्याएँ सुनी जाएँगी । सभी अधिकारी अपने- अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुनेंगे एवं समयबद्ध / गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करायेंगें । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद पुलिस से सम्बंधित आईजीआरएस / जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त हो रहे प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध संज्ञान लेते हुए विधिक निस्ता !



Subscribe to my channel