Bihar News पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी का जिला नियोजनालय बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए वरदान साबित हो रहा

रिपोर्टर अमित कुमार सिंह पूर्वी चंपारण बिहार
ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन बिभिन्न पदों पर नियुक्ति अन्य अन्य संस्थानों में करवायी जाए तत्पर है, विगत जुलाई महीने में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य रूप से स्थानीय सांसद श्री राधा मोहन जी, जिला नियोजन पदाधिकारी एवं अन्य लोगों ने बेरोजगार अभ्यर्थियों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया तथा विभिन्न संस्थानों में चयन भी हुआ पुनः जिला नियोजनालय कैम्पस में दिनांक 10 अगस्त 2023 दिन बृहस्पतिवार समय प्रात 11:00 बजे जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है इस बार का अवसर काफी सुनहरा प्रतीत होता है क्यूंकि जॉब कैम्प में अडानी ग्रुप (आमधने प्रायवेट लिमिटेड)द्वारा भाग लिया जा रहा है जो बहुत बड़ी संस्थान है अभ्यर्थियों का चयन सुपरवाइजर, हेल्पर, मेसन, ट्रेनी पद के लिए किया जाना है, योग्यता मैट्रिक, इंटरमीडिएट एवं आईटीआई पास रखी गई है उम्र सीमा 18वर्ष से 40वर्ष रखी गई है जॉब के लिए चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल गुजरात होगा, अभ्यर्थियों को मानदेय 18,000/-से 24,000/-रुपये प्रति माह निर्धारित है साथ में परिवहन, भोजनालय, छात्रावास एवं चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध होगी, इस जॉब कैम्प में रिक्त पदों की संख्या 200 है, अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, आधारकार्ड, मुलप्रमाणपत्र, बैंकपासबुक, पैनकार्ड तथा फोटो लेकर आना होगा, जिला नियोजन कैम्पस में हीं अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा l
Subscribe to my channel