असमब्रेकिंग न्यूज़

Assam News असम पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का संयुक्त अभियान करोडो रूपए मूल्य के भारी मात्रा मे संदिग्ध हेरोइन जब्त।दो लोग गिरफ्तार।

 रिपोर्टर मोइनुल हुसैन कार्बियांगलोंग असम

असम के कार्बीअंगलाग जिले के बोकाजान महकमा के खटखटी थानान्तर्गत जनकपुखरी के पास बोकाजान महकमा पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बिसवी वाहिनी ने एक संयुक्त अभियान के तहत छे करोड रूपए मूल्य के संदिग्ध हेरोइन के साथ गाडी समेत दो व्यक्ति को रंगे हाथो धर दबोचा।मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सुचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जाॅन दास के निर्देशानुसार बोकाजान थाना प्रभारी व खटखटी थाना प्रभारी के नेतृत्व मे पुलिस दल व केंद्रीय रिजर्व पुलिस के बिसवी वाहिनी के दल ने संयुक्त अभियान चलाते हुए डिमापुर से आ रही मारूति जिप्सी गाडी नं NL 07 CC 0629 की तलाशी ली तो गाडी के दरवाजो के भीतर बडी चतुराई से रखे गए मादक पदार्थ हेरोइन के 59 सोप केश बरामद हुए। पुलिस ने इस बावत गाडी चालक समेत दो लोगो को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार की पहचान एस सिभिचो जाॅन थ्रो उम्र 36 और रापु एलिया उम्र 24 के रूप मे हुई। गिरफ्तार दोनो मणिपुर के सेनापति के रहने वाले है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button