ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

 ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

गिरफ्तार आरोपी सोहन बरेठ उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम महुदा, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण पीड़िता ने दिनांक 30.06.26 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी सोहन बरेठ द्वारा शादी का झांसा देकर जबरन अनाचार किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। सराहनीय योगदान उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक गौरीशंकर राय, ईश्वरी राठौर एवं थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button