IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News कोतवाली रीवा पुलिस टीम द्वारा मंदिर के अंदर से चोरी गई अष्ट धातु की प्राचीन मूर्तियां 24 घंटे के अंदर बरामद, संदेही को पकड़ पूछताछ कर किया खुलाशा 

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश

घटना का संक्षिप्त विवरण : फरियादी देवेन्द्र कुमार मालवीय पिता गोपाल मालवीय निवासी बिछिया रीवा का थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि मैं उपरहती प्रधान मंदिर का का पुजारी हू आज दिनांक 7/08/23 को सुबह करीबन सुबह करीबन 07.20 बजे मंदिर में पूजा करने गया तो वहा लड्डू गोपाल की मूर्ति एवं उसके साथ अन्य 10 नग अष्ट धातु की पुरातन मूर्तिया नही थी कोई अज्ञात व्यक्ति मंदिर के अंदर से मूर्ति कीमती करीबन 125000/- रुपये की चोरी कर ले गया है। मूर्ति चोरी हो जाने से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना सिटी कोतवाली रीवा में अपराध क्र. 556/2023 धारा 457,380 ipc का कायम कर विवेचना में लिया गया सूचना बाद से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रीवा श्रीमान विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनकर एवं नगर पुलिस रीवा अधीक्षक श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी के मार्गदर्शन व निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली रीवा उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी आस पास के सभी संदिग्ध आरोपियों की पता तलाश की गई जरिए मुखबिर से सूचना मिली की सागर साकेत पिता दिनेश साकेत उम्र 20 वर्ष निवासी नगरिया.मनु पासी पिता सरून पासी उम्र 20 वर्ष निवासी पांडे टोला नगरिया थाना सिटी कोतवाली रीवा के निपनिया में मूर्ति बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे हैं मुखबिर सूचना को वरिष्ठ अधिकारी को अवगत करा कर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसमें आरोपी ने प्रधान मंदिर से मूर्ति चोरी करना स्वीकार किया जिस पर से आरोपी पर कार्यवाही की जा रही है

आरोपी:- 1. सागर साकेत पिता दिनेश साकेत उम्र 20 वर्ष निवासी नगरिया
2.मनु पासी पिता सरून पासी उम्र 20 वर्ष निवासी पांडे टोला नगरिया

बरामद सम्पत्ति:- चोरी गई 11 नग अष्ट धातु की मूर्तियां कीमती 125000 रूपये

महत्वपूर्ण भूमिका:- उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह एएसआई महेंद्र त्रिपाठी,रामनिवास बागरी, प्र. आर. बृजेंद्र तिवारी थाना बिछिया.राजकुमार तिवारी,तुलसीदास साकेत. बलराम पासी.विनोद तिवारी.आर. मुहीउद्दीन खान.शंकर दत्त जायसवाल. रवि पाण्डेय. देवेंद्र सिंह.भगतराम सिलावट

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button