Madhya Pradesh News छोटे जिले उमरिया में कार्य की संभावनाएं एवं चुनौतियां भरपूर है- डा. त्रिपाठी
सबके सहयोग से आम जन के जीवन में बदलाव लाने तथा जिले के विकास की संभावनाओं पर कार्य करने का लक्ष्या होगा - कलेक्टार श्री वैद्य

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश
उमरिया जिला खूबसूरत वादियों से आच्छदित है । जिले में स्थित बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है , जिसके कारण दुनिया भर से पर्यटक उमरिया जिले में पर्यटन के लिए आते है । यह जिला क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से छोटा जरूर है , लेकिन यहां कार्य की संभावनाएं एवं चुनौतियां भरपूर है । छोटे से कार्य काल में आप सबके सहयोग से जिले को गति देने का प्रयास मेरे द्वारा किया गया । जिले में सिकल सेल एनीमिया , फाईलेरिया उन्मूलन, उमरिया की जीवन रेखा उमरार नदी के पुनर्राेध्दार का कार्य, कुपोषण अभियान को गति देने , जल जीवन मिशन के प्रभावी संचालन जैसे कार्य तथा राजस्व विभाग मे सीमांकन अभियान जैसे कार्य शुरू किए गए । प्रशासनिक सुधार के कार्य हर ग्राम पंचायत में सचिव की नियुक्ति , एक पटवारी के पास अधिकतम दो हल्कों का प्रभार करनें का कार्य अमल में लाने का कार्य शुरू किया गया था । इन सब कार्याे के पीछे आम जन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से उन तक पहुंचाने का रहा है । यह विचार स्थानांतरित कलेक्टर डा. के डी त्रिपाठी ने विदाई समारोह के दौरान व्यक्त किए । इस अवसर पर नवागत कलेक्टर बुध्देश कुमार वैद्य का जिले में स्वागत किया गया । कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, अपर कलेक्टर शिवगोविंद मरकाम, एसडीएम मानपुर कमलेश पुरी, डिप्टी कलेक्टर मीनाक्षी इंगले सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे . कलेक्टर बुध्देश कुमार वैद्य ने कहा कि प्रशासन का पहला दायित्व शासकीय योजनाओं के माध्यम से आम जन के जीवन में बदलाव लाने का होता है । ऐसा कर पाना तभी संभव है जब जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन मेहनत एवं निष्ठा के साथ करें । उन्होने कहा कि पूर्व कलेक्टर द्वारा जिले के विकास की जो पहल की गई थी, उसे आगें निरंतर रखा जाएगा । आपने स्थानांतरित कलेक्टर तथा उनके परिवार जनों के उज्जवल भविष्य तथा नई जिम्मेदारियों के निर्वहन की शुभकामनाएं दी ।
सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी ने कहा कि नांतरित कलेक्टर डा. के डी त्रिपाठी के कार्य काल के दौरान लगातार शासन की नई योजनाएं तथा वरिष्ठ जनों का भ्रमण जिला एवं संभाग में होता रहा । इस दौरान उन्होंने हर कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप देने के लिए स्वयं माइक्रो प्लानिंग तैयार की तथा उसका क्रियान्वयन कराया । आपनें शिक्षा, स्वास्थ्य, जल जीवन मिशन, पेसा एक्ट तथा शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर सदैव जोर दिया । विभागों की सूक्ष्म मानीटरिंग से भी अधिकारियों को कार्य करने की नई दिशा मिली , जिसके परिणाम आगें परिलक्षित होगे । अपर कलेक्टर शिवगोविंद मरकाम ने कहा कि उमरिया जिले में स्थानांतरित कलेक्टर के साथ काम करने का अवसर तो नही मिला लेकिन कटनी जिले में मैने उनके साथ काम किया है, उनकी कार्य प्रणाली हर कार्य को व्यवस्थित एवं योजनाबध्द तरीके से करने की रहती है। नए कलेक्टभ्र से भी उन्होंने मार्गदर्शन देकर जिले के विकास को गति देने का आग्रह किया। इस अवसर पर एसडीएम मानपुर कमलेश पुरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा आर के मेहरा, आजीविका परियोजना के जिला समन्वयक प्रमोद शुक्ला ने भी विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्रा द्वारा किया गया ।

Subscribe to my channel