Madhya Pradesh News सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टिपूर्णक निराकरण दर्ज कराएंः-कलेक्टर
समय-सीमा पत्रों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में करेः-अरूण परमार

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश
सिंगरौली 7 अगस्त 2023/ कलेक्ट्रेट सभागर में आयोजित टीएल बैठक में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर अरूण परमार ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि समय-सीमा दर्ज प्रकरणों, निर्देशों, शिकायतों पर अपेक्षित कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में की जाए। कलेक्टर ने कहा उन्हीं प्रकरणां में समय-सीमा दर्ज किया जाता है जिनमें त्वरित कार्यवाही की आवश्यकता होती है। ऐसे प्रकरणों को अनावश्यक लंबित नहीं रखना चाहिए। इनका परीक्षण पूरी गंभीरता से किए जाने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि पूर्व से लंबित सभी समय-सीमा पत्रों का परीक्षण कर लें। जिनमे कार्यवाही पूर्ण हो गई है, उसे सूची से विलोपित कराये तथा लंबित प्रकरणों के संबंध में की गई कार्यवाहियों की अद्यतन जानकारी से अवगत कराया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के स्थिति की समीक्षा करते हुए शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक निराकरण के निर्देश दिए। उन्होने ने कहा कि शिकायतों के लंबित रहने से जिले की प्रगति प्रभावित हो रही है। उन्होनें निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों को अनिवार्य रूप से एक संप्ताह के पूर्व निराकृत करायें। इसके साथ ही 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों तथा हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता पर निराकृत कराये। उन्होनें निर्देश दिया कि कोई भी शिकायत निराकरण दर्ज किए बिना दूसरे स्तर पर नहीं जानी चाहिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने मेरी माटी देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के क्रियान्वन के संबंध मे संबंधित विभागीय अधिकारियो को अभियान के सफल क्रियान्वन के निर्देश दिये तथा जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानो को झण्डा वितरण विक्रय केन्द्र के रूप में उपयोग किये जाने के साथ साथ तीनो जनपद पंचायातो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियो सहित नगर पंचायत बरगवा एवं सरई के सीएमओं के साथ साथ नगर निगम के आयुक्त को समय सीमा के अंदर तिरंगे की माग प्रेषित करने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर अरविंद झा, डिप्टी कलेक्टर माईकल तिर्की, तहसीलदार रमेश कोल, प्रीति सिकरवार, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी सिंह, डीपीसी आर.एल पाण्डेय, अधीक्षण यंत्री विद्युत आरपी मिश्रा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास संजय खेडकर, महा प्रबंधक उद्योग एस.आर मंसूरी, एमलडीएम नितिन पटेल,डीएसओ पी.सी चन्द्रवंशी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक मिश्रा सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel