ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News जनसुनवाई में 114 आवेदकों ने प्रस्तुत किए अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश

मण्डला जिला योजना भवन में सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने आवेदकों की समस्याएं सुनते हुये उनके समुचित निराकरण की पहल की। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देषित किया कि जनहित से संबंधित आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करें। जनसुनवाई में 114 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर अर्थ जैन, संयुक्त कलेक्टर हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम मण्डला ने जनसुनवाई में पहुंचे आवेदकों की समस्याएं सुनी। संपन्न हुई जनसुनवाई में ग्राम लिमरूआ निवासी सौरभ बंजारा ने सम्रग आईडी के संबंध में, ग्राम जहरमउ निवासी मोहनसिंह जंघेला ने राषन कार्ड एवं आवास योजना के संबंध में, भगत सिंह वार्ड मण्डला निवासी निथलेष नामदेव ने दिव्यांग योजना के संबंध में, ग्राम रामबाग निवासी राधा कछवाहा ने लाड़ली बहना योजना में नाम जुड़वाने के संबंध में आवेदन दिए। साथ ही जनसुनवाई में अगल-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।
निखलेश को मिला श्रवण यंत्र
मण्डला नगर के भगतसिंह वार्ड में रहने वाले दिव्यांग निखलेश नामदेव ने जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत करते हुए कृत्रिम उपकरणों की मांग की। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने परीक्षण उपरांत मौके पर ही निखलेश नामदेव को सामाजिक न्याय विभाग की योजनाओं के तहत श्रवण यंत्र प्रदान किए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निखलेश को पात्रतानुसार शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। समस्या के त्वरित निराकरण के लिए आवेदक निखलेश ने जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
Indian Crime News

Related Articles

Back to top button