ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News शा. स्कूलों के 12वीं के 173 टॉपर्स को मिलेगी स्कूटी कलेक्टर ने अधिकारियों और डीलर्स के साथ समीक्षा की 23 अगस्त को समारोह पूर्वक बच्चों को दी जाएंगी स्कूटी

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

कलेक्टर संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में शासकीय विद्यालयों के 12वीं के टॉपर्स छात्रों को मिलने वाली ई-स्कूटी वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सहायक कलेक्टर कार्तिकेय जयसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी एम.के. कोटार्य, टीओ एवं डीलर्स उपस्थित रहे।  जिलेभर के 96 विद्यालयों के 173 बच्चों का ई-स्कूटी के लिए चयन हुआ है। कलेक्टर ने विमर्श पोर्टल पर प्राप्त बच्चों के कोटेशन की समीक्षा की और जिन बच्चों ने कोटेशन अपलोड नहीं किये है तत्काल कराने के निर्देश दिए। ई-स्कूटी पेट्रोल अधिकतम 90 हजार एवं ई-स्कूटी 1.20 लाख रूपए तक की स्कूटी प्रदान की जाएंगी।   कलेक्टर ने 22 अगस्त तक डीलर्स को स्कूटी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 23 अगस्त को शा. उत्कृष्ट विद्यालय क्र 1 छतरपुर में चयनित छात्रों को समारोह पूर्वक स्कूटी का वितरण किया जाएगा।  उल्लेखनीय है कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिये प्रोत्साहित करने और आत्म विश्वास जागृत करने के लिए योजना शुरु की गई है।
ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button