Madhya Pradesh News कन्या प्राथमिक शाला मोहगाँव में मध्यान्ह भोजन बंद

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश
मंडला जिले के जनपद पंचायत मोहगाँव अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहगाँव माल के प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन बंद पाया गया। मध्यप्रदेश शासन ने बच्चों को स्कूलों में भोजन की व्यवस्था की गई। जिसमें स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए जिम्मेदारी दिया गया है लेकिन कई स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बंद पड़ा हुआ है। देखने में आया है कि ब्लाक मुख्यालय मोहगाँव के कन्या प्राथमिक शाला मोहगाँव माल में मध्यान्ह भोजन का कार्य केवट महिला स्व-सहायता समूह मोहगाँव ने जिम्मेदारी लिए है। जब स्कूल के शिक्षकों से जानकारी लिया गया उन्होंने बताया कि मध्यान्ह भोजन बनाने वाले स्कूल आई लेकिन बिना भोजन बनाये स्कूल से चली गई। उक्त महिला ने बताया कि आज 08/08/2023 से हड़ताल पर है इस कारण से आज से मध्यान्ह भोजन बनाने बंद कर दिए हैं। मध्यान्ह भोजन नही बनने पर शिक्षकों ने बच्चों को बिस्कुट खिलाया गया।

Subscribe to my channel