
रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
भाठा पारा वार्ड नंबर – 02, मे ये विकास दिख रहा है, जिसमें ज़ब चुनाव आता है तब सरपंच प्रत्याशी सभी इस गली के रोड निर्माण के लिए बड़े बड़े वादे करते है, इस भाठा पारा मे कुल 100 परिवार से अधिक लोग निवासरत है, वोट मे विजय प्राप्त करने के बाद इस भाठा पारा को सभी भूल जाते है, सूखे के दिनों मे रोड निर्माण के लिए मोहल्ले वासी नंदेली के सरपंच के पास गए तो उनका कहना था, कि ये बोईरडीह पंचायत मे आता है, पर शायद सरपंच को यह पता नहीं कि गिने-चुने घर ही बोईरडीह पंचायत मे आता हैं, आज ग्रामीण लोग उसके वजह से कितने परेशान हैं, बारिश मे मोहल्ले के लोगो का आने जाने में बहुत दिक्कत परेशानी हो रही है, घर से निकलना मुश्किल हो गया है, 15 वित्त की राशि से मरम्मत कार्य किया जा सकता है, पर सरपंच उस पैसे का क्या करती है पता नहीं, इस गली मे एक हेंड पम्प है ओ भी गर्मी के दिनों मे सूखा पड़ जाता है, इस भाठा पारा मे ठीक से न पानी की व्यवस्था न रोड कि नंदेली के सरपंच द्वारा लाइट लगवाया गया है मगर लाइट के रोशनी मे चलने के लिए रोड भी तो होना चाहिए! श्रीमती ममता उरांव द्वारा सरपंच बनने से पहले इस गली में रोड निर्माण के लिए वादा किया था! मगर ज़ब से सरपंच बनी है इस मोहल्ले मे एक बार घूमने तो दूर की बात देखने भी नहीं आई है! सरपंच ने ग्राम वासियों को आश्वासन देते देते 4 साल ऐसे ही निकाल दिए अब बचा है 1 साल उसमें देखते हैं क्या करते हैं, इन बचे हुए एक साल में कही लोगो की उम्मीदें विधानसभा चुनाव,लोक सभा चुनाव इत्यादि बहानो में न दब जाए!

Subscribe to my channel