Bihar News 22वीं पुण्यतिथि पर राघोपुर के प्रथम विधायक तथा स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय हरिवंश नारायण सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

रिपोर्टर आकाश गिरी वैशाली बिहार
8 अगस्त 2023 को बिदुपुर प्रखंड के चेचर ग्राम स्थित श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण में राघोपुर के प्रथम विधायक स्व हरिवंश नारायण सिंह जी की 22वीं पुण्यतिथि मनाई गई। श्रद्धांजली कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतेंदु ऋतुराज के द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन सुभाष सिंह रघुवंशी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्व हरिवंश नारायण सिंह जी के सुपुत्र त्र्यंबक नारायण जी , पौत्र चंद्रमौली सिंह लक्की, प्रपौत्र ईशान चंद्र सिंह के साथ अन्य उपस्थित हुए। श्रद्धांजली कार्यक्रम में स्व हरिवंश नारायण सिंह के राज नारायण कॉलेज हाजीपुर की स्थापना, बिदुपुर प्रखंड की स्थापना और राघोपुर विधान सभा क्षेत्र में उनके द्वारा स्कूलों की स्थापना के लिए किए गए अमूल्य योगदान के लिए उन्हें याद किया गया। उपस्थित अतिथियों ने बताया कि हरिवंश बाबू का जन्म वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड के चेचर गांव में 8 /12 /1920 को हुआ था।उन्होंने प्राथमिक शिक्षा स्थानीय स्कूल में लेने के बाद पटना कॉलेजिएट वन कॉलेज पटना कॉलेज एवं पटना लॉ कॉलेज से पढ़ाई की। वे छात्र जीवन से ही सामाजिक कार्यों एवं देश की स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ गए बिदुपुर एवं राघोपुर प्रखंड में स्कूलों की कमी को महसूस करने के कारण वे इस इलाके में लगभग दर्जन भर स्कूलों के नवनिर्माण में मुख्य भूमिका निभाए। साथ ही हाजीपुर के राज नारायण कॉलेज के निर्माण में उनकी प्रमुख भूमिका रही। राज नारायण महाविद्यालय के वे संस्थापक सचिव भी रहे। स्वतंत्रता आंदोलन में अगस्त क्रांति के वक्त उन्हें दो बार जेल में सजा भी भुगतनी पड़ी। पहली बार साढ़े तीन महीने के लिए और दूसरी बार 9 महीने के लिए उन्हें जेल में रहना पड़ा।वर्ष 1952 में वे कांग्रेस पार्टी से राघोपुर के विधायक बने और पुनः 1957 में वे राघोपुर के विधायक बने। उन्होंने अपने जीवन काल में बिहार के सभी 19 वार्डो एवं निगमों में अपना योगदान दिया। वह बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, बिहार बिस्कोमान, बिहार ट्रांसपोर्ट, बिहार एक्साइज निगम के अध्यक्ष रहे। अन्य सभी 15 बोर्ड या निगम में भी वे निदेशक या सदस्य रहे। उनका देहांत 81 वर्ष की उम्र में 8 अगस्त 2001 को हुआ। क्रम में इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ठाकुर कामेश्वर प्रसाद सिंह, धर्म सिंह (पूर्व मुखिया), सत्यानंद भगत, नमो नारायण सिंह, पंकज कुमार पंकज, पंकज कुमार सिंह, आकाश गिरी, सचिन कुमार गिरी, सिद्धेश्वर सिंह, राधेश्याम तिवारी, सुधीर सिंह, शंभू सिंह, मंजन कुमार, राहुल कुमार आदि सैकड़ो लोगों ने उपस्थित होकर राघोपुर के प्रथम विधायक स्वर्गीय हरिवंश नारायण सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
Subscribe to my channel