बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी में इन दिनों महिलाओं की एक गिरोह की सक्रियता काफी सक्रिय है,

रिपोर्टर अमित कुमार सिंह पूर्वी चंपारण बिहार

आप ई रिक्सा, ऑटो रिक्सा से सफर कर रहे हैं तो सावधान रहें क्यूंकि ये गिरोह की दो तीन महिला या लड़कियां ई रिक्सा पर बिना वज़ह घूमती रहती हैं तथा चैन स्नैचिंग, क़ीमती समान, मोबाइल फोन इत्यादि लेकर तुरंत ई रिक्सा से उतर कर फरार हो जाती हैं आपके बगल में बैठ कर भीड़ लगा देंगी तथा बातें करते हुए गिरोह का एक सदस्य आपका चैन काट कर एवं कीमती समान लेकर फरार हो जाएंगी आपको जब पता चलता है काफी देर हो चुकी होती है, ऐसी ही एक घटना शहर के बलुआ चौक की रहनेवाली महिला के साथ घटीं सोने की चैन में कीमती लॉकेट लगा हुआ था जो गिरोह के सदस्य द्वारा काट कर फरार हो गई, नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी नगर इंस्पेक्टर विश्वमोहन चौधरी जी द्वारा आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए छानबीन जारी की गई, एक दूसरा गिरोह जिसको यहां की भाषा में “झपटमार गिरोह “कहा जाता है ओ तो काफी सक्रिय है उनका कार्य है कि आप महंगे मोबाइल आई फोन या अन्य मोबाइल फोन अपने शर्ट के जेब में रख या फिर रोड पर बातें करते हुए जा रहे हैं तो आपके पास आकर गाड़ी रोक आपका सोने की चैन या कीमती समान झपट कर हैलमेट पहने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की बाइक से झपट कर फरार हो जाएंगे हम और आप देखते रह गए और ओ झपटमार फरार हो जाएंगे, अतः सावधान एवं सतर्क रहें लोगों को जागरूक करें l

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button