Uttar Pradesh News थाना क्षेत्र के एसएसबी फोर्स में तैनात गांव पावटी निवासी एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

रिपोर्टर नवरोज़ हैदर बिजनौर उत्तर प्रदेश
परिजनों की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दौर थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस चौकी अम्हेड़ा के गांव पावटी निवासी 30 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र सतवीर सिंह राजस्थान में एसएसबी फोर्स में तैनात था। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पूर्व वह अपने गांव आया हुआ था। सोमवार को वह गांव खासपुरा पहुंच। आरोप है बिजनौर, मुरादाबाद हाईवे मार्ग पर स्थित गांव खासपुरा, पैजनियां के बीच स्थित रजवाहे पर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर मामले की सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए बिजनौर निजी चिकित्सक के यहां ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना अम्हेड़ा चौकी प्रभारी को दी। सूचना पाकर अम्हेड़ा चौकी प्रभारी दरोगा पुष्पेन्द्र सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। अम्हेड़ा चौकी प्रभारी दरोगा ने मामले की पुष्टि की है।

Subscribe to my channel