उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News क्षेत्र के गांव अखलासपुर के निकट पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चार बदमाशों को पकड़ा है। चारों बदमाशों की तलाशी के दौरान उनके पास दो तमंचे व चार जिंदा कारतूस व दो बाइक भी मिली

रिपोर्टर नवरोज़ हैदर बिजनौर उत्तर प्रदेश

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। गांव अखलासपुर में स्थित एक बंद पड़े क्रेशर के निकट सोमवार की सुबह करीब 11 बजे चार युवकों के संदिग्ध अवस्था में खड़े होने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनीराम सिंह, अम्हेड़ा चौकी प्रभारी दरोगा पुष्पेन्द्र सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ लिया और थाने ले गई। पुलिस को तलाशी के दौरान चारों बदमाशों के पास से दो 315 बोर के तमंचे, चार जिंदा कारतूस व दो बाइक मिली। पुलिस को पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने अपने नाम नहटौर के गांव बंगला निवासी अजय कुमार, धामपुर के गांव दिल्ली भटपुरा निवासी शिवम कुमार, हल्दौर के गांव पोटा गांवड़ी निवासी शिवम कुमार व गांव अम्हेड़ा निवासी शहजाद उर्फ छोटू बताए है। पुलिस ने चारों बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीराम सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button