Rajasthan News विधायक रामलाल शर्मा ने किया सड़क निर्माण कार्यो का शिलान्यास
विधायक शर्मा ने बलेखन और गुडलिया में किया सड़क कार्यों का शुभारंभ, ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान
सार्वजनिक निर्माण विभाग से बनने वाली सड़कों का विधायक रामलाल शर्मा ने ग्राम पंचायत अणतपुरा और गुडलिया में शिला पट्टिका का अनावरण कर कार्य का शुभारंभ किया। विधायक शर्मा द्वारा उगारियावास से बलेखन तक 1 किमी लंबाई की सड़क 30 लाख और किशनपुरा सड़क से कोडवाली ढाणी तक 2.20 किमी लंबाई की सड़क 61.20 लाख की सड़को का शुभ किया। विधायक रामलाल शर्मा का ग्रामवासियों ने माला एवम् साफ़ा पहनाकर स्वागत किया और सड़क निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा इन सड़को के निर्माण से आने वाले समय में आमजन के लिये यातायात सुगम होगा। इस मोके पर पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव, पंचायत समिति प्रधान कमला चौधरी, प्रतिनिधि जयप्रकाश चौंधरी, गुडलिया सरपंच गिरधारीलाल मीणा, अनंतपुरा सरपंच बद्रीप्रसाद यादव, उपसरपंच शंकर लाल, लोहरवाडा पूर्व सरपंच जगदीश यादव, ज़िला परिषद सदस्य प्रतिनिधि ओमप्रकाश दूसाद, भाजपा मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह, भुतेडा सरपंच गौरीशंकर नेतड, सरपंच हरदेव देवंदा, पूर्व सरपंच जीवन निठारवाल, रामचंद्र रोलानिया, पूर्व उपसरपंच भगवान सहाय कुमावत, सागरमल भडालडा, भगवान सहाय फ़ोज़ी, अन्नतपुरा से बालुराम हनीनवाल, पूरणमल कुमावत, घासीराम कुमावत, गोविंद सिंह, हनुमान सिंह, एसटी मोर्चा अध्यक्ष तेजपाल मीणा, सीताराम रोलानिया, रिसपाल, सुरेश, शंकरलाल जांगिड, ऋतुराज यादव, रवि जांगिड, साँवरमल यादव सहित सेकड़ो की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel