Rajasthan News भूमिहीन महिलाओं को कृषि आत्म संबल हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण

रिपोटर बाबुराम केनावत बाडमेर राजस्थान
बाड़मेर उप सरपंच प्रतिनिधि चनणाराम नामा ने जानकारी देकर बताया कि कृषि निर्देशन कृषि विस्तार जिला परिषद के तत्वाधान में आज ग्राम पंचायत कार्यालय धोरीमना में कृषि प्रवेशक धोरीमन्ना ने धोरीमन्ना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत धोरीमना, नेडीनाड़ी ,भीलो की ढाणी की भूमिहीन महिलाओं को दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई प्रशिक्षण में कृषि विभाग के दिनेश चौहान ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो परिवार भूमिहीन है वह भी वैज्ञानिक तरीके से कृषि के तौर तरीके सीख कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं इस दो दिवसीय प्रशिक्षण के बाद में इन भूमिहीन महिलाओं को सरकार की ओर से कृषि औजार खरीदने हेतु 5000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी । आज के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 40 महिलाओं ने भाग लिया प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच मनोहर बिश्नोई ने बताया कि जिन परिवारों के पास जमीन नहीं है वह भी कृषि के तौर तरीके सीख कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं प्रशिक्षण में महिलाओं सहित रमेश कंटाला , उप सरपंच प्रतिनिधि चनणाराम नामा आदि ने भाग लिया।
Subscribe to my channel