उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News  कीर्तिवर्धन सिंह ने अमेरिका की पहली रिसर्व यूनिवर्सिटी जान हाफ किंस में पीएचडी की स्कॉलरशिप प्राप्त कर बढ़ाया अपने परिवार और जिले का मान

 रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश

गोण्डा : जनपद गोंडा में विकासखंड वजीरगंज के ग्राम पंचायत अनभुला गांव के कीर्तिवर्धन सिंह पुत्र संजय सिंह ने अमेरिका की पहली रिर्सव युनिवर्सिटी जान हाफ किंस में पीएचडी की स्कालरशिप प्राप्त करके अपने परिवार का नाम एवं पूरे जिले का मान बढ़ाया है। इसके अंतर्गत इनके 5 साल की पढ़ाई का पूरा खर्चा और सालाना लगभग 40 लाख रुपए वेतनमान भी शामिल है। जान हाप किंस युनिवर्सिटी विश्व के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक है यह अमेरिका का 7वा सर्वश्रेष्ठ संस्था है। और विश्व में 14 वा सर्वश्रेष्ठ संस्थान है। कीर्तिवर्धन की यह उपलब्धियां जिले के छात्रों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। कीर्तिवर्धन सिंह शुरूवात से ही एक मेधावी छात्र रहे हैं । अनिका शैक्षणिक रिकॉर्ड इस बात का प्रमाण है दसवीं कक्षा में शत प्रतिशत नंबर प्राप्त करने के उपरांत बीटेक में भी अपने कॉलेज में टॉप किया और युनिवर्सिटी में 9वा रैंक हासिल की । उन्होंने बताया कि वह एचडी कर आगे चलकर समाज की भलाई के लिए काम करना चाहते थे। वह हमेशा से ही पीएचडी करना चाहते थे और पूरे परिवार ने हमेशा उनका साथ दिया । उन्होंने बताया कि उनके बाबा स्वर्गीय श्री महिपाल सिंह का सपना था कि वह पढ़ लिख कर परिवार का नाम रोशन करें और आज उन्होंने यह मुकाम हासिल करके अत्यंत प्रसन्न एवं संतुष्ट हैं उनके पिता संजय सिंह एक किसान हैं और बहुत ही मेहनत से उनकी शिक्षा का खर्च वहन किया है और बेटे कीर्तिवर्धन सिंह की इस उपलब्धियां से पूरे परिवार एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button