Uttar Pradesh News वाराणसी खुद हटा लें अवैध निर्माण, वरना होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, जानिये क्या है नगर निगम का प्लान

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी आने वाले दिनों में शहर में G-20 की बैठकें होने वाली हैं। ऐसे में नगर निगम प्रशासन अतिक्रमण को लेकर सख्त हो गया है। अतिक्रमणकारियों को जल्द से जल्द स्वतः अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं, वरना नगर निगम की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अभियान को और तेज किया जाएगा। जोनल अधिकारी वरुणा पार जोन संजय तिवारी के नेतृत्व में सारनाथ रिंग रोड मार्ग स्थित सिंहपुर पुलिया के आसपास घोषणा कर सार्वजनिक सूचना प्रसारित किया गया कि जितने भी दुकानदारों / वेंडरों द्वारा किसी भी प्रकार का स्थाई / अस्थाई अतिक्रमण किया गया है, उसे स्वतः हटा लें वरना अभियान चला कर अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा। सम्बंधित व्यक्ति / दुकानदार पर विधिक करवाई करते हुए जुर्माना भी लगाया जाएगा। अभियान से खलबली मची रही। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के क्रम में निगम प्रशासन ने रविवार को कई इलाकों में कार्रवाई की। वीआईपी आगमन के दृष्टिगत जोनल अधिकारी भेलूपुर जोन जितेंद्र आनंद के नेतृत्व में हरिश्चंद्र घाट मार्ग पर सघन सघन अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान पूरे इलाके में घोषणा कर सभी दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवा कर सड़क और पटरी खाली करवाया गया। मार्ग में जितने भी वेंडर मार्ग को अवरुद्ध कर सड़क पर वेंडिंग कर रहे थे, सभी को सड़क से हटवा कर नजदीकी वेंडिंग जोन में व्यवस्थित किया गया। मार्ग में जितने भी दुकानदारों द्वारा अवैध अवैध तिरपाल /पन्नी बांधा गया था सभी को खुलवा दिया गया।




Subscribe to my channel