Uttar Pradesh News खुर्जा क्षेत्र के सिटी स्टेशन प्लेटफार्म से एक युवक की कैची मारकर हत्या कर दी। हत्या से नाराज हिंदू संगठन ने एसडीएम, सीओ को सोफा ज्ञापन।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश बताया गया कि यह मामला पैसों का लेनदेन का था। प्लेटफार्म से एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से हड़कंप मच गया। पैसों के लेनदेन से दूसरे समुदाय के 3 लोगों ने कैची मारकर युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद गुस्सा हिंदू संगठन के लोगों ने एसडीएम और सीओ खुर्जा को ज्ञापन सौंपा। संगठन के लोगों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। खुर्जा पुलिस ने तीन आरोपी के खिलाफ हत्यारोपी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। खुर्जा के सीओ दिलीप कुमार ने बताया कि हजरत पुर गांव निवासी अमित 26 वर्ष पुत्र लवकुश नगर के मोहल्ला तेलिया घाट पर किराए का कमरा लेकर रहता था। अमित का तेलिया घाट इलाके में सैलून चलाने वाले महबूब 5 हजार रुपए बकाया था। अमित द्वारा बकाया रुपए मांगने पर हुए विवाद में महबूब, आमिर और नजर मोहम्मद ने अमित को कैची मारकर घायल कर दिया। किसी प्रकार अमित भागता हुआ सिटी स्टेशन पहुंच गया। जहां देर रात उपचार के वक्त अमित की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची देर रात पुलिस ने मृतक अमित का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिविल पुलिस को मृतक अमित के शव के पास दो आधार कार्ड बरामद हुए। खुर्जा पुलिस ने मामले में मृतक अमित के भाई अक्षय की तहरीर पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं घटना से नाराज हिंदू संगठन युवकों ने एसडीएम सीओ को ज्ञापन देते हुए आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग की। देखना है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या करती है। परिजन इंसाफ की गुहार लगाई हुई है।




Subscribe to my channel