उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News तौफीक ने विकास कार्यों को दी नई दिशा

रिपोर्टर शम्भू जौनपुर उत्तर प्रदेश
जौनपुर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बमैला वार्ड नंबर 5 से सभासद मोहम्मद तौफीक ने विकास कार्यों में जमकर लगे हुए है, उन्होंने शासन से जो सुविधाएं मिलती हैं वह तो जन सेवा में लगा देते हैं, इसके अलावा वह जनप्रतिनिधियों से भी मिलकर के विकास कार्यों की पहल करते हैं और अपने पैसे का इस्तेमाल करके वार्ड में साफ सफाई ,नाली की सफाई खङजा इन्टरलाकिग शौचालय का निर्माण कराते हैं ।उनके द्वारा कराए गए कार्यों की चर्चा है ,इसके अलावा और जरूरतमंदों की जो भी सुविधा होती है मुहैया कराते हैं, निर्धन असहाय बच्चों को भी पठन-पाठन के लिए धन की मुहैया कराते हैं। गरीबों के लिए भी आवास और जरूरतमंदों के लिए कपड़े खाने पीने के सामान उपलब्ध कराते हैं ।मोहम्मद तौफिक के कार्यो की चारों ओर सराहना की जा रही है।




Subscribe to my channel