Uttar Pradesh News अलीगंज बिजली घर पर जो मशीनें आई है वह पुरानी है जिससे ग्रामीणों में रोष व्यक्त है नई मशीनें लगाई जाए जनता की मांग

रिपोर्टर शहंशाह आबंला बरेली उत्तर प्रदेश
अलीगंज बरेली अलीगंज बिजली घर पर जो मशीनें बिजली सप्लाई देने के लिए भेजी गई हैं वह मशीनें बिजली घर पर पहले से मौजूद खस्ताहाल मशीनों से बदतर है अलीगंज बिजली घर से लगभग 84 गांव को बिजली की सप्लाई की जाती है जिससे सिर्फ पिपरिया फिटर से ही 38 गांव जुड़े हैं जिसकी बिजली ठीक करने की व्यवस्था पर मौजूद सिर्फ तीन लाइनमैन है इसके अलावा अलीगंज बिजली घर से लेकर सिरौली तक काफी लंबी लाइन है जिसके कारण आए दिन फाल्ट होते रहते हैं और क्षेत्रवासियों को सुचारू रूप से बिजली नहीं मिल पाती है इसलिए शासन व प्रशासन से अनुरोध है कृपया अलीगंज और सिरौली के बीच में ग्राम राजपुर कला है स्थित है यदि यहां पर बिजलीघर की स्थापना की जाए तो इस समस्या से निजात पाया जा सकता है तथा अलीगंज बिजली घर पर जो मशीनें आई हैं उनको बदलकर उनकी जगह नई मशीनें स्थापित की जाएं एवं पिपरिया पीटर पर लाइनमैन ओं की संख्या को बढ़ाया जाए और इसके अलावा अलीगंज बिजली घर की इमारत काफी जर्जर हो चुकी है इसका भी पुनर्निर्माण होना चाहिए सरकार के द्वारा क्षेत्र को 18 घंटे बिजली देने की व्यवस्था है लेकिन क्षेत्रवासियों को 4 से 5 घंटा ही विद्युत सेवा मिल पाती है इससे सरकार के उद्देश्य पर भी पानी फिरता नजर आ रहा है ठीक प्रकार से बिजली न मिलने के कारण क्षेत्र की जनता मैं मौजूदा सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है जो कभी भी एक बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है इन सब को रोकने के लिए जनता की भावनाओं का ध्यान रखते हुए सरकार को इस विषय में विचार करना चाहिए और क्षेत्र की जनता की जायज मांगों को पूरा करने के लिए बिजली घर की स्थापना करा कर जनता को राहत पहुंचाने का कार्य करना चाहिए दिन में कुछ ग्रामीणों ने लिखित प्रार्थना पत्र कैबिनेट मंत्री एसडीओ अलीगंज को दीया है जिसमें राजपुर कला से मुख्य लोग समाजसेवी मोहित पोरवाल जीतू सक्सेना मयंक वर्मा निशांत शर्मा शिवनगर से प्रांशु दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे !




Subscribe to my channel