Bihar News राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के सत्याग्रह आन्दोलन की पावन धरती चंपारण जो दो जिला बन गया पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी बापू की कर्म भूमि रही है

रिपोर्टर अमित कुमार सिंह पूर्वी चंपारण बिहार
इसलिए यहाँ के रेलवे-स्टेशन का नाम बापूधाम रेलवे-स्टेशन पड़ा जो वर्तमान सांसद, पूर्व केन्द्रीय कृषि तथा कल्याण मंत्री, रेलवे स्टेंडिंग कमिटी के सभापति श्री राधा मोहन सिंह के परिश्रम का परिणाम है, बापूधाम सेंट्रल यूनिवर्सिटी इत्यादि इन्ही की देन है, बात करें बापूधाम रेलवे-स्टेशन की तो आज दिनांक 06 अगस्त 23 दिन रविवार प्रात 9:30 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी ने डिजिटल तकनीक के जरिये शिलान्यास किया य़ह रेलवे-स्टेशन वर्ल्ड क्लास का रेलवे-स्टेशन बनने जा रहा है 205 करोड़ की योजना है, इस शिलान्यास को प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया सभा में सर्वप्रथम स्थानीय सांसद श्री राधा मोहन जी द्वारा पहुंच कर निरीक्षण तथा निर्देश देते देखा गया, स्टेशन परिसर में 230 गुना 270 मीटर आकार का भव्य पंडाल बनाया गया है जिसकी क्षमता तीन हजार लोगों की थी मगर वह छोटी पड़ गई, गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्टेंड फैन, सेलिंग फैन, स्टेंड कूलर के ब्यापक प्रबंध किया गया था, पत्रकारदीर्घा,वी आई पी दीर्घा, स्टेज तथा दर्शक दीर्घा का उसी पंडाल में ब्यवस्ता थी, स्टेज के ठीक बगल में 12 गुना 08 के आकार का एल इ डी स्क्रीन टी वी लगाया गया था जिसपर प्रधानमंत्री ने वर्चुअल शिलान्यास किया तथा सभा को संबोधित किया, रेल्वे व स्थानीय अस्पताल के माध्यम से बेहतर मेडिकल कैंप टिकट घर के पास लगाया गया था, पेयजल आपूर्ति, अग्निशमन दस्ता की तैनाती की गई थी आरपीएफ, जीआरपी एवं जिलाप्रशासन के पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, काफी संख्या में पुलिस बल के जवान एवं एनसीसी के कैडर की भूमिका सक्रिय दिखे, डीआरएम विनय श्रीवास्तव, सिनियर डी इ एन को-ऑडिनेटर संजय कुमार, समस्तीपुर मंडल से प्रतिनियुक्त कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी फाल्गुन राय, ए इ एन अखिलेश मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक दिलीप सिंह भाजपा के तरफ से पूर्व मंत्री स्थानीय विधायक श्री प्रमोद कुमार, पूर्वी चंपारण जिला के अधिकांश विधायक, पंकज सिन्हा, जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश अस्थाना, जिला महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह, भाजपा जिला पदाधिकारी की भूमिका सक्रिय दिखे एवं स्टेशन के मुख्य द्वार से मोतिहारी नगर निगम के उपमहापौर डॉ लाल बाबु प्रसाद अपने समर्थकों के साथ (महात्मा गाँधी अमर रहे)की नारा लगाते पंडाल की तरफ बढ़ते नजर आए, रेल्वे के द्वारा थ्री डी मॉडल प्रदर्शनी लगाई गई थी जो आकर्षण का केंद्र रहा इस मॉडल के माध्यम से लोग मेरा स्टेशन कैसा बनेगा का स्वरुप देख रहे थे, समस्तीपुर मंडल में अमृत योजना के तहत 12 स्टेशनों का भी शिलान्यास किया गया l
Subscribe to my channel