उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News कुसुमी कॉलोनी के डेयरी परिसर में बनाई जा रही थी नकली खाद

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी/गोला तहसील क्षेत्र के कुसुमी कॉलोनी में शनिवार को पकड़ी गई नकली खाद बनाने की फैक्टरी का संचालन करने वाले पुरुषोत्तम के खिलाफ अभी तक f i r दर्ज नहीं हो सकी है। जिला कृषि अधिकारी ने कुसुमी कॉलोनी के एक परिसर में नकली बायो डीएपी बनते पकड़ी थी। यहां से 154 बोरी बायो डीएपी और भारी मात्रा में कच्चा माल और पैकिंग का सामान बरामद किया गया। कृषि विभाग ने एफआईआर कराने के लिए डीएम से अनुमोदन मांगा है। जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पुरुषोत्तम नकली खाद बनाने का यह काला कारोबार कितने अरसे से कर रहा था। पुरुषोत्तम ने फौरी पूछताछ में बताया कि उसने नकली खाद बनाने का काम कुछ महीने पहले ही शुरू किया था। वह एक डेयरी परिसर में नकली खाद बना रहा था। यहां स्थिति ऐसी थी कि अंदाजा लगाना मुश्किल था कि नकली खाद बनाई जा रही होगी। कुसुमी कॉलोनी कच्ची शराब बनाने के लिए कुख्यात रही है। यह धंधा यहां इतना खुलेआम होता है कि पुलिस और आबकारी विभाग के लोग जाने से कतराते हैं । इसीलिए नकली खाद बनाने के लिए यह जगह चुनी गई होगी। अब कृषि विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि नकली खाद जिले में कहां कहां खपाई जा रही थी। इससे पहले भी नकली खाद बनाने के मामले आ चुके हैं सामने इससे पहले पिछले साल नवंबर माह में लखीमपुर के राजापुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गोविंद इंडस्ट्रीज में नकली खाद बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई थी। यहां सूक्ष्म पोषक तत्व बनाने के लाइसेंस की आड़ में एक राइस मिल परिसर में नकली खाद बनाई जा रही थी। इस फैक्ट्री से इफको, कृभको, पारस आदि नामी गिरामी ब्रांड के खाली बोरे, पैकिंग और सिलाई मशीनें बरामद हुई थीं। यहां से कच्चे माल के रूप में रेत और नमक तक बरामद हुआ था। मास्टरमाइंड मनीष गुप्ता ने अपने कुनबे के अन्य सदस्यों रजनीश और मनोज गुप्ता को भी इस गोरखधंधे में शामिल कर रखा था। इनकी गोदाम से 20 हजार से अधिक नामी ब्रांड की खाली बोरियां बरामद हुई हैं। करीब पांच हजार माइक्रो न्यूट्रिएंट के खाली थैले (एक किलोग्राम पैकिंग) भी मिले थे। फिलहाल संबंधित पक्ष ने हाईकोर्ट से स्टे ले रखा है। गोला गोकर्णनाथ तहसील क्षेत्र के कुसुमी कॉलोनी में छापे के दौरान नकली बायो डीएपी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। नकली खाद बनाने वाले पुरुषोत्तम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके लिए डीएम से अनुमोदन मांगा गया है। कृषि विभाग यह पता लगा रहा है कि नकली खाद जिले में कहां कहां और किन फर्मों पर सप्लाई की गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button