Uttar Pradesh News सीएचसी में युवक को जिंदा बता करीबियों ने किया हंगामा

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
बावन, हरदोई | बावन सीएचसी पर घायल अवस्था में सीएचसी लाए गये युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया | जिस पर सीएचसी में आए मृतक को जिंदा बात कर हंगामा करना शुरू कर दिया | जनपद शाहजहांपुर के अल्लाहगंज के बगिया के सौरभ रविवार दोपहर बाइक से हरदोई आ रहे थे | सवायजपुर मोड़ के पास वाहन के इंतजार में खड़े हरपालपुर के चाऊपुर के अजीत को बैठा लिया | हरदोई – सवाजपुर मार्ग पर बावन स्थित नारायण बालिका इंटर कॉलेज के सामने सड़क पार कर रहे जानवर से बाइक टकरा गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए | प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चला रहे हैं सौरभ हेलमेट भी नहीं लगाए हुए था | एंबुलेंसकर्मी दोनों को घायल अवस्था में बावन सीएचसी पर लाए, यहां पर चिकित्सकों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया | उसके बाद करीब 4 घंटे बाद उसके करीबी सीएचसी पर आए | शव ग्रह के अंदर गए करीबियों ने सौरव का हाथ पकड़ कर उसे जिंदा बता चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे | मौके पर पुलिस के पहुंचने पर वह लोग सौरभ को जिंदा बताकर शहर के बालाजी हॉस्पिटल ले गए | वहां पर भी उसे मृत घोषित कर दिया गया | सीएचसी बावन में इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर सद्दाम ने बताया कि दो युवक घायल अवस्था में लाए गए थे, जिसमें सौरभ को मृत घोषित कर शव गृह में रखवा दिया गया था | लगभग 4 घंटे बाद आये करीबियों ने देखते ही देखते जिंदा होने की बात कहकर हंगामा करने लगे | मौत के काफी देर तक शरीर गर्म रहता है, इसलिए सौरभ के करीबी उसे जिंदा समझ रहे थे |




Subscribe to my channel