Uttar Pradesh News सपा जिलाध्यक्ष ने घोषित की नई कार्यकारिणी, 51 सदस्यों में 11 बने उपाध्यक्ष

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव उर्फ वीरे ने जिला कार्यकारणी की घोषणा की है| 51 सदस्यों में 11 को उपाध्यक्ष बनाया गया है | जिलाध्यक्ष ने बताया कि नई टीम में अजय पाल सिंह को कार्यालय प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है | डॉक्टर आदर्श दीपक मिश्र, डॉ अरुण मौर्य, राहुल गुप्ता, हफीज मंसूरी, विप्र पटेल, राजपाल सिंह, धीरज सिंह चौहान, जगमोहन सिंह राजपूत, धर्मवीर सिंह यादव, यदुनंदन लाल वर्मा व अलंकार सिंह को उपाध्यक्ष, कमरुद्दीन को महासचिव, अवनी कांत बाजपेई कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं | छत्रपाल, सुशील हंस, उमेश चंद्र शर्मा, वसूरहेमान, आलोक श्रीवास्तव, वसीम अहमद वारसी, अमीर चंद्र शास्त्री, यादवेंद्र सिंह यादव, अनीस अहमद मंसूरी, पचनू बाल्मीकि, अशोक सक्सेना, चंद्रशेखर पाल, चंद्रहास यादव, सविता यादव, सुधाकर कश्यप, अमित अवस्थी व चांद मियां को सचिव मनोनीत किया गया है | विपिन अर्कवंशी, राम प्रताप यादव, नसीम अहमद, विजय यादव, दिनेश चंद्र यादव, मुब्बशिर एहतेशाम जुबेरी, मिथिलेश राजपूत, सतीश शर्मा, शैलेश सैनी, जागेश्वर पाल, विजयश्री गौतम, राम चंद्र राठौर, रजनीश कुमार, सीमा देवी कठेरिया, प्रदीप राजवंशी, दिलीप यादव, हारुन अंसारी को सदस्य बनाया गया है |




Subscribe to my channel