उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News ब्रांच मैनेजर समेत चार अधिकारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

संडीला, हरदोई   नगर क्षेत्र में कार्यरत फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर समेत चार अधिकारियों के विरुद्ध करीब 4 लाख रूपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है | कंपनी के मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर सभी आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है | नगर के नहर कोठी संभाग क्षेत्र में संचालित एक कंपनी के मालिक संदीप कुमार मिश्रा ने ब्रांच मैनेजर रजत सिंह, असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर गौरव सिंह, विकास अधिकारी मनीष कुमार व विकास अधिकारी पंकज कुमार के विरुद्ध केस दर्ज कराया है | उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी आरबीआई के अंतर्गत पंजीकृत कंपनी है जो निर्धन महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए उन्हें लघु लोन प्रदान करती है | योजना के तहत क्षेत्र की 872 महिलाओं को लघु लोन प्रदान किया गया है | शाखा में कार्यरत अधिकारियों रजत सिंह, गौरव सिंह, मनीष कुमार व पंकज कुमार ने धोखाधड़ी कर लोन लेने वाली गरीब महिलाओं से लोन की धनराशि को इकट्ठा तो कर लिया किंतु उसे कंपनी में जमा नहीं किया | उन्होंने 25 महिला सदस्यों से ₹553353 जमा कराएं | जिसमें से ₹386092 बैंक में जमा नहीं किए | कंपनी का पैसा लेकर ये लोग फरार हो गए हैं | फोन पर पैसा लौटाने की बात तो करते हैं लेकिन पैसा वापस नहीं कर रहे हैं |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button