उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News क्षेत्रीय विधायक प्रभाष के दखल के बाद पुराने शेड्यूल से मिलने लगी बिजली

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

सांडी, हरदोई  सांडी सब स्टेशन पर ओवरलोड की समस्या बताकर नया बिजली शेड्यूल लागू कर कस्बे की रात की बिजली गुल कर दी गई थी | परेशान नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इसका विरोध किया | उनके विरोध के आगे पावर कारपोरेशन के जिम्मेदारों ने घुटने टेक दिए हैं | क्षेत्रीय विधायक प्रभास कुमार के हस्तक्षेप के बाद पुराने शेड्यूल को बहाल कर दिया गया है | जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है औरउन्हें चैन की नींद मिलेगी | 1 अगस्त को पावर कारपोरेशन के एक्सईएन विक्रम गंगवाल ने जिम्मेदारों के साथ पावर सब स्टेशन पर बैठकर रात 11:00 बजे से सुबह के बीच की सप्लाई बंद करने का शेड्यूल लागू किया था | इसके पीछे ओवरलोड की समस्या बताई गई थी | इस दौरान दिन में मिलने वाली बिजली सप्लाई भी ट्रिपिंग और तार टूटने से घंटों बाधित हो रही थी | सांडी चेयरमैन रामजी गुप्ता की ओर से इस मामले में ऊर्जा मंत्री समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सुधार कराए जाने की पत्र के मार्फत मांग की गई थी | सांडी के भाजपा पदाधिकारी श्याम जी शर्मा व सुशील गुप्ता आदि ने भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इस संबंध में वार्ता कर बिजली व्यवस्था सुधरवाने की मांग की थी | जिस पर विधायक प्रभास कुमार की ओर से एक्सईएन से लागू किए गए नए शेड्यूल को बदलने का अनुरोध किया गया | जिसके फलस्वरूप शनिवार की रात से पुराने शेड्यूल के तहत कस्बा वासियों को रात की बिजली मिलनी शुरू हो गई है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button