Uttar Pradesh News आवास लाभार्थियों से नोनखारा गांव में अवैध वसूली का आरोप

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
सांडी, हरदोई प्रधानमंत्री आवास योजना किस कदर प्रधान और सचिवों के खाने कमाने का जरिया बनी है, इसकी बानगी ब्लाक की ग्राम सभा नोनखारा में देखी जा सकती है | दो से तीन किस्तों के मिलने के बाद भी यहां दो दर्जन आवास अधूरे पड़े हैं | बिगड़े हालातों का अंदाजा लाभार्थियों की व्यथा सुनकर भी लगाया जा सकता है | एक लाभार्थी ने तो प्रधान पर कमीशन नहीं देने पर पुलिस उत्पीड़न कराए जाने का आरोप भी लगाया है | लाभार्थी ने मुख्यमंत्री के साथी डीएम, एसपी से भी न्याय की गुहार लगाई है | विकासखंड की ग्राम सभा नोनखारा में बीते दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र 23 लाभार्थियों का चयन कर उनके खाते में प्रथम किस्त की धनराशि ₹40000 भेज दी गई | जिससे लाभार्थियों ने आवास की नींव कंप्लीट कर ली | इसके बाद भेजी गई दूसरी और तीसरी किस्त के रुपए में कमीशन मांगे जाने की शिकायतें सामने आ रही है | लाभार्थियों ने प्रधान पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया है | 2 दर्जन से अधिक आवासों में न तो अभी तक स्लेप पड सकी है और ना ही प्लास्टर कराया जा सका है | नोनखारा निवासी लाभार्थी रूबी के पति धीरा ने प्रधान और उसके चाचा पर कमीशन के 25000 नहीं देने पर उससे मारपीट करने और थाने पर झूठा प्रार्थना पत्र देकर उत्पीड़न कराने और एक दर्जन से अधिक लाभार्थियों से 25 से 30 हज़ार रूपए वसूली करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री समेत डीएम व एसपी को जांच कराकर न्याय दिलाए जाने की गुहार लगाई है | सांडी बीडियो विजय नारायण ने बताया कि सचिव को भेजकर आवास प्रगति की जांच कराई जाएगी | कमीशन लेने की पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा |




Subscribe to my channel