छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News सीतामढ़ी इलाके में सेप्टिक टैंक के भीतर बनाई जा रही थी कच्ची शराब

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

कोरबा शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत सीतामढ़ी क्षेत्र में निर्माणाधीन एक सेप्टिक टैंक में गृहस्वामी पर महुआ शराब बनाने का अवैध कार्य करने का आरोप लगा हैं। बताया जा रहा हैं की निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक को सुरक्षित मानकर उसमें महुआ शराब बनाने की प्रक्रिया चल रही थी। महुआ लाहन निकालने 10 फीट गहरे टैंक में उतरा 30 वर्षीय नरेंद्र कुमार सहिस बेहोश हो गया। यह जानकारी मिलने पर मान गुड्डू और बिहारी यादव भी बारी-बारी से टैंक में उतरे लेकिन वह दोनों भी बेहोश हो गए। इससे बस्ती में हल्ला मच गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह तीनों को टैंक से बाहर निकाल कर चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने नरेंद्र सहिस को मृत घोषित कर दिया। मान गुड्डू और बिहारी यादव का गंभीर हालत में इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button