छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News सरकंडा क्षेत्र में पुलिस ने नशीली दवा बेचने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

बिलासपुर प्राथमिक पूछताछ में युवक ने एक मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयों की खेप लेना बताया है। इसके बाद पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर संचालक और मेडिकल एजेंसी के संचालक से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ रही है। पुलिस को शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि एक युवक नशेड़ियों को नशीली दवाएं उपलब्ध करा रहा है। इस पर जवानों ने संदेही को हिरासत में ले लिया। पहले तो वह गोलमोल जवाब दे रहा था। इस पर जवान उसे लेकर थाने आ गए। यहां पर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। इसमें वह टूट गया। उसने सरकंडा क्षेत्र के ही एक मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयां लेना बताया। उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम मेडिकल स्टोर में पहुंच गई। मेडिकल स्टोर संचालक को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। उसने मेडिकल कांप्लेक्स स्थित मेडिकल एजेंसी से दवाइयां लेना बताया। साथ ही उसने कुछ बिल भी पुलिस को दिए। इसकी तस्दीक के लिए पुलिस की टीम मेडिकल एजेंसी पहुंच गई। जवान मेडिकल एजेंसी के संचालक को थाने लेकर आ गए। व्यवसायी से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button