बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News चोरी की मोटरसाइकिल सहित अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्टर अनुपम अवस्थी सीतापुर उत्तर प्रदेश

सीतापुर :- पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री चक्रेश मिश्र द्वारा जनपद में चोरी/नकबजनी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए सर्वसंबंधित को घटनाओं को रोकने व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।  दिये गये निर्देश के क्रम में दिनांक 12.07.23 को  क्षेत्राधिकारी मिश्रित श्री सुशील कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना मछरेहटा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त ठाकुर प्रसाद पुत्र हेमराज निवासी ग्राम बेलापुरवा मजरा सेनपुर थाना मछरेहटा जनपद सीतापुर को आदिलपुर चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिससे चोरी की 01 अदद मोटर साइकिल पैशन प्रो बिना नम्बर की बरामद हुई है। अभियुक्त उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है। जनपद में अपराधियों  के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही इसी प्रकार प्रचलित रहेगी।

नाम/पता अभियुक्त-  ठाकुर प्रसाद पुत्र हेमराज निवासी ग्राम बेलापुरवा मजरा सेनपुर थाना मछरेहटा जनपद सीतापुर
पंजीकृत अभियोग- मु.अ.सं.215/23 धारा 411 भादवि थाना मछरेहटा सीतापुर ।
बरामदगी-  01 अदद मोटर साइकिल (पैशन प्रो बिना नम्बर)
पुलिस टीम –1.उ0नि0 रामनरेश यादव 2.हे0का0 अबूहादी खान 3.का0 लाल सिंह
Indian Crime News

Related Articles

Back to top button