छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News जिले के घिवरा गांव के डोकरी दाई मंदिर में 2 से 3 लाख रु की सोने चांदी के जेवर की चोरी हुई

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

जांजगीर  चोरी की घटना को अंजाम देते सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हुआ है जिसने अपने चेहरे को गमछे से बंधा हुआ है। मौके पर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल भी पहुंचे हुए हैं। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी अनुसार, घिवरा गांव के डोकरी दाई मंदिर में शनिवार की रात्रि करीबन 1 से 2 बजे के बीच मंदिर के सामने सट्टर में लगे ताला को तोड़ कर मंदिर के अंदर गया। डोकरी दाई की मूर्ति से सोने और चांदी के जेवर की चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हुआ है। सोने चांदी की कीमत तकरीबन 2 से 3 लाख रु बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची हुई है। और मामले की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है। मंदिर में चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर एसपी विजय अग्रवाल पहुंचे हुए हैं। मंदिर परिसर का मुआयना किया गया। मंदिर में चोरी की घटना सुनते ही मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसी तरह से सभी ग्रामीणों को घटना वाले जगह से हटाया गया है। वर्जन. यदुमणिसिदर एसडीओपी (चांपा) ने बताया आज शिनिवार को सुबह करीबन 6 बजे मंदिर का पुजारी पूजा अर्चना करने मंदिर पहुंचा हुआ था तब चोरी की जानकारी हुई,फोन के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई है। सीसीटीवी कैमरे में चोर चोरी करते दिख रहा है। साइबर सेल की टीम और पुलिस टीम चोर की तलाश में जुटी हुई है। सत्य परेशान हो सकता है, प्रताड़ित हो सकता है परंतु पराजित नहीं हो सकता, ये बात सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से साबित होता है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव इंजी. रवि पाण्डेय. सत्य परेशान हो सकता है, प्रताड़ित हो सकता है परंतु पराजित नहीं हो सकता, ये बात सुप्रीम कोर्ट के निर्ण

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button