छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News कोयला घोटाला: कोल स्कैम में ईडी की गिरफ्त में आकर जेल में बंद आइएएस रानू साहू की दस दिन की न्यायिक रिमांड शुक्रवार को खत्म हुई।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

रायपुर इसके बाद एक बार फिर आज इस मामले में सुनवाई की गई। रानू साहू की जमानत याचिका पर शनिवार 5 अगस्त को फिर सुनवाई होगी। वहीं महिला आईएएस रानू साहू और निखिल चंद्राकर की न्यायिक रिमांड 18 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। बता दें न्यायिक रिमांड खत्म होने पर आईएएस रानू साहू ने आज शुक्रवार को जमानत याचिका लगाई गई थी। रानू साहू को जेल से कोर्ट नहीं लाया गया था। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में रानू साहू की तरफ से उसके वकील ने अपना पक्ष रखा। रानू की ओर से लगाई गई जमानत आवेदन पर उनके वकील की ओर से बहस पूरी कर ली गई है। ईडी की ओर से अपना तर्क रखने कल शनिवार तक का समय दिया है। ईडी के वकील सौरभ पांडेय ने इसकी जानकारी दी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button