छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News अनिल उपाध्याय विश्व आदिवासी दिवस में शामिल होने या रहे मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी युद्धस्तर पर जारी हैं।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

सीतापुर इसके आयोजन हेतु कार्यक्रम स्थल लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम का सजाया संवारा जा रहा हैं। स्टेडियम के अंदर टूटे हुए शेड समेत व्याप्त अन्य कमियों को दूर किया जा रहा हैं। ताकि मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व की जा रही तैयारियो में कोई कोर कसर बाकी न रह जाए। विदित हो कि, आगामी नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में विशाल कार्यकम आयोजित किया गया हैं। जिसमे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल एवं उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी शामिल होने आने वाले हैं। जिसे देखते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के दिशानिर्देश में लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में कार्यक्रम को लेकर तैयारी युद्धस्तर पर जारी हैं। स्टेडियम के अंदर जर्जर हो चुके शेड एवं मंच की मरम्मत समेत वहाँ व्याप्त अन्य कमियों को दूर किया जा रहा हैं। पूरे स्टेडियम का कायाकल्प किया जा रहा हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का पहली बार सीतापुर आगमन हो रहा हैं। इससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री का सीतापुर आगमन हुआ था। चुनावी साल में सीतापुर आ रहे मुख्यमंत्री को लेकर लोगो मे काफी उत्साह हैं। लोगो को उम्मीद हैं कि, चुनावी साल में आ रहे मुख्यमंत्री सीतापुर को बड़ी सौगात दे सकते हैं। बहरहाल, शासन प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर काफी गंभीर हैं। पिछले दिनों कलेक्टर कुंदन कुमार लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम का निरीक्षण कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर चुके हैं। जिसके बाद स्टेडियम में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर काम युद्धस्तर पर जारी हैं। कार्यक्रम में बारिश कोई व्यवधान न उत्पन्न कर सके। इसके लिए स्!

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button