छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News राजनीतिक गच्चा: दोपहर में प्रवेश, शाम को वापसी पालिका अध्यक्ष रतन की कुर्सी बचाने जोड़-तोड़ में लगी सेंध

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

राजनीति में तोड़फोड़ और उठापटक तो लगी रहती है। खासकर जब चुनाव का मौसम चल रहा हो तब एक दूसरे दल में सेंध मार कर पार्टी में प्रवेश कराना कोई नई बात नहीं, लेकिन राजनीतिक तौर पर गच्चा दे देना बड़ी बात हो जाती है, विश्वसनीयता को कमजोर कर देता है। कोरबा जिले की कटघोरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रतन मित्तल के विरुद्ध भाजपा पार्षदों के द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले उन्हें ऐसा ही राजनीतिक गच्चा मिल गया। दरअसल पालिका में 15 वार्ड शामिल है। इनमें 7 पर भाजपा, 7 पर कांग्रेस और एक में निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हैं। भाजपा के सात पार्षदों ने पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया है। इस अविश्वास प्रस्ताव को पारित होने से बचाने की जोड़-तोड़ हो रही है। भाजपा में सेंध मारकर एक पार्षद को अपने खेमे में शामिल करने की बात शुक्रवार को सामने लाई गई। वार्ड क्रमांक 12 जुराली की भाजपा पार्षद शैल बाई आर्मो ने शुक्रवार को कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर के समक्ष कांग्रेस में प्रवेश किया। कटघोरा शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव लखन पाल की रणनीति के फलस्वरूप शैल बाई ने कांग्रेस में आने का मन बनाया और उसे लेकर विधायक के निवास पहुंचे। यहां पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल, विधायक आदि ने फूल माला और पुष्पगुच्छ भेंट कर शैल बाई को कांग्रेस में शामिल करना प्रचारित किया। इसके साथ ही यह तय हो गया कि रतन मित्तल की कुर्सी अब जाने से बच जाएगी। दूसरी तरफ अध्यक्ष की यह खुशी शाम होते-होते फीकी पड़ने लगी जब शैल बाई आर्मो ने मीडिया के सामने आकर कहा कि वे भाजपा के प्रति निष्ठावान हैं और उन्होंने कांग्रेस में कोई प्रवेश नहीं किया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button