छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News सामाजिक सेवा संस्था – यूथ इंडिया क्लब अकलतरा के सदस्यों ने 7 वां स्थापना दिवस मनाया एवं संरक्षक स्व. सत्यजीत राहा को भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की गई.

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

01अगस्त 2023 को सामाजिक सेवा संस्था – यूथ इंडिया क्लब अकलतरा के 7 वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार , आगामी कार्यक्रमों पर विचार एवं संस्था के संरक्षक स्व. श्री सत्यजीत राहा जी को याद किया गया | बैठक मे सर्वसहमती से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें – मन्नू थवाईत को अध्यक्ष पद , राजा पाण्डेय को उपाध्यक्ष पद , प्रहलाद पंसारी को कोषाध्यक्ष पद , राज साहू को सचिव पद , अजय राजपूत को सहसचिव पद , दुर्गेश राठौर को सोशल मीडिया प्रभारी पद , सोमदेव पाण्डेय को सहसोशल मीडिया प्रभारी एवं आशीष खाण्डेल को कार्यकारिणी प्रमुख पद पर नियुक्त किया गया | सामाजिक सेवा संस्था – यूथ इंडिया क्लब अकलतरा के संरक्षक रहे स्व. श्री सत्यजीत राहा जी की पुण्य स्मरण में शोक सभा का आयोजन कर उनके नेक विचारों पर प्रकाश डालकर एवं दो मिनट का मौनधारण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की गयी | कार्यक्रम में – संरक्षक – शैलेन्द्र श्रीवास , अनुराग प्रेम सोनी , मनोज साहू , चिन्मय राहा , लक्ष्मीकांत शर्मा , रजत तिवारी , अध्यक्ष – मन्नू थवाईत , उपाध्यक्ष – राजा पाण्डेय , कोषाध्यक्ष – प्रहलाद पंसारी , सचिव – राज साहू , सहसचिव – अजय राजपूत , सोशल मीडिया प्रभारी – दुर्गेश राठौर , सहसोशल मीडिया प्रभारी – सोमदेव पाण्डेय , कार्यकारिणी प्रमुख – आशीष खाण्डेल , सदस्य – विशाल पाटले , चंदराम बरेठ , सुगीत पाण्डेय , आदित्य केशरवानी , अमित सिंह , हर्ष थवाईत , भीम देवांगन , हितेश देवांगन , हरिशंकर कंवर , कामेश विश्वकर्मा , पोसराम बंजारा , रवि पैगवार , प्रिन्स खाण्डे , प्रदीप सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button