छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News सरकार ने रायगढ़ शहर की कई सडक़ों के लिए करीब नौ करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

रायगढ़  3 अगस्त पूर्व में मुख्यमंत्री ने रायगढ़ नगर निगम के लिए 15 करोड़ रुपए मंजूर किए थे, ये काम उसी घोषणा के तहत होंगे। इसमें कई वार्डों की सडक़ें शामिल हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 फरवरी 2023 को गौरव समागम कार्यक्रम में नगर निगम रायगढ़ को विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपए की मंजूरी दी थी। 14 जून को छह कामों के लिए 1.84 करोड़ की मंजूरी दी जा चुकी है। अब निगम से 36 नए कामों का प्रस्ताव भेजा गया था। अधोसंरचना मद की राशि से इन 36 कामों में 8.93 करोड़ रुपए किए गए हैं। इन कामों में चक्रधर नगर, मिट्ठूमुड़ा, कबीर चौक, अतरमुड़ा आदि क्षेत्रों के डामर रोड बनाई जानी है। 36 कामों में से 22 डामरीकरण औैर 9 सीसी रोड हैं। सक्षम अधिकारी से स्वीकृति के बाद ही काम प्रारंभ हो सकेंगे। आवंटित राशि से स्वीकृत कार्य ही किए जाने का आदेश है। मुख्यमंत्री की घोषणा पर नगर निगम की ओर से देरी की गई। हैरानी की बात है कि फरवरी में स्वीकृत राशि से छह महीने बाद अगस्त में मंजूरी ली जा रही है। कार्यों में 22 डामर रोड हैं। सवाल यह है कि क्या बारिश में डामरीकरण कार्य होगा। नगर निगम में कुछ भी संभव है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button