IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News हिसार की अनाज मंडी में 6 अगस्त को प्रात: 10 बजे आयोजित होने वाले इस स्थापना दिवस समारोह छात्र हुंकार रैली के दौरान छात्र हित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण 

21वीं सदी में इनसो का 21वां स्थापना दिवस समारोह इतिहास रचेगा : दिग्विजय चौटाला. जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने पत्रकार वार्ता में साझा किए विचार. प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर 6 अगस्त को प्रदेश भर के छात्र भरेंगे हुंकार युवाओं को इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (इनसो) के 21वें स्थापना दिवस समारोह का न्योता देने हिसार पहुंचे जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने पत्रकार वार्ता के दौरान विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। हिसार के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 21वीं सदी में आयोजित होने वाला इनसो का 21वां स्थापना दिवस समारोह इतिहास रचेगा। इस समारोह मे हरियाणा से ही नहीं बल्कि विभिन्न राज्यों से छात्र हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि हिसार की अनाज मंडी में 6 अगस्त को प्रात: 10 बजे आयोजित होने वाले इस स्थापना दिवस समारोह छात्र हुंकार रैली के दौरान छात्र हित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button