खेलब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Madhya Pradesh News कनाडा में आयोजित विश्व पुलिस कुश्ती में शिवानी पवार द्वारा 50 किलोग्राम भार वर्ग में जीता गोल्ड मैडल

रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश
अगला लक्ष्य- एशियन गेम्स और ओलम्पिक,5 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है शिवानी के नाम
सुखवाड़ा की अगुवाई में समाज द्वारा किया जायेगा पुरस्कृत
भोपाल ग्राम राखीढाना (परासिया’ छिंदवाडा) की बेटी शिवानी पवार द्वारा कनाडा में आयोजित विश्व पुलिस खेलों में 50 किलो ग्राम भार वर्ग में कुश्ती में गोल्ड मैडल जीतकर घर- परिवार,समाज,जिला,प्रदेश तथा देश का नाम रौशन किया गया है। पौष्टिक आहार की पूर्ति हेतु सुखवाड़ा की अपील पर समाज द्वारा शिवानी को 1,11,000 रुपये की सहायता की गई थी और सर्बिया में रजत पदक जीतने पर स्वयं सुखवाड़ा द्वारा 31,000 रुपये से सम्मानित किया गया था। भोपाल आगमन पर शिवानी पवार (डोंगरे) को सुखवाड़ा की अगुआई में समाज द्वारा प्रदत्त आशीर्वाद राशि से सम्मानित किया जायेगा।

Subscribe to my channel