छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के मानपुर में हेट स्पीच मामले में भाजपा एवं सर्व समाज का धरना प्रदर्शन मानपुर पूर्ण बंद सफल रहा

BJP कार्यकर्ताओं से डरी हुई है,कांग्रेस सरकार- संतोष पांडे

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

मानपुर में 30 जुलाई को भरे मंच से भाजपा कार्यकर्ताओं को काटने मारने की धमकी देने वाले सरजू टेकाम की गिरफ्तारी की मांग को ले कर जिला भाजपा द्वारा 31 जुलाई को थाना मानपुर में ज्ञापन सौंप कर सरजू टेकाम की गिरफ्तारी के लिए 48 घण्टे की मोहलत दी गयी थी,जिसके पूर्ण होने पर सर्व समाज एवं भारतीय जनता पार्टी जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी ने मानपुर बंद का आह्वान किया था,जिसके समर्थन में व्यापारी संगठन ने पूरा नगर बंद कर प्रदर्शन में शामिल हुवे,धरना प्रदर्शन में मुख्य वक्ता सांषद संतोष पांडे,भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव शाह,नम्रता सिंह,रमेश हिडामे,नरसिंह भंडारी,एम डी ठाकुर,राधिका अंधारे,विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष टेकराम भंडारी,समस्त समाज प्रमुखो ने उद्बोधन दिया,जिसमे स्थानीय विधायक एवं पुलिस प्रशासन पर सरजू टेकाम का संरक्षण करने का आरोप लगाया। संतोष पांडे ने कहा कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सरकार जाने वाली है। हमारे कार्यकर्ता गांव- गांव जा कर भूपेश बघेल की नाकामी, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार को बताने का काम कर रहे हैं। जिससे आज राज्य में भूपेश बघेल की सरकार BJP कार्यकर्ताओं से डरी हुई है। इस प्रकार छत्तीसगढ़ की शांति व्यवस्था में खलल डालने का काम, हिंसा की आग में डालने का काम भूपेश बघेल की सरकार कर रही है। अब इस सरकार के तीन माह ही शेष हैं। इस प्रकार के कृत्य से स्पष्ट है यह कांग्रेस की सरकार अब सदा के लिए प्रदेश से जाने वाली है।इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी लल्लन मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष खोरबहरा राम यादव,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण यादव,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का !

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button