उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पुलिस अधीक्षक ने बिसवा थाने का किया औचक निरीक्षण

रिपोर्टर सुभाष कुमार सीतापुर उत्तर प्रदेश

सीतापुर  पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने गुरुवार को बिसवां थाने का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कम्प्यूटर कार्यालय, बंदी गृह, मेस, आरक्षी बैरक के साथ-साथ सम्पूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण किया वहीं पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय के अभिलेखों ड्यूटी रजिस्टर आदि का निरीक्षण कर बेहतर रख-रखाव व उनको रख रखाव के उचित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने श्रावण मास के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, रुट मार्ग तथा कस्बे में मंशाराम चौकी से पत्थर शिवाला मन्दिर तक पैदल गश्त कर मौके पर पुलिसकर्मियो को निष्ठा, मेहनत, लगन व समर्पण की भावना से अपने-अपने दायित्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बिसवा प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार की सराहना भी की और वहां पर उपस्थित अन्य पुलिसकर्मियों की सराहना की और इसी तरह से कार्य करने का संदेश दिया !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button