Uttar Pradesh News अपने बीमार भाई को कंधे पर लादकर पहुंचा चिकित्सालय

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई चिकित्सा विभाग द्वारा मरीजों को चिकित्सालय में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन हकीकत मैं नजारा कुछ और ही नजर आता हैं | ऐसा ही एक नजारा और भी सामने आया है | जहां चिकित्सालय में स्ट्रेचर न मिलने पर युवक ने अपने भाई को कंधे पर लादकर पहुंचाया | थाना अरवल जनपद हरदोई के ग्राम सुदनीपुर के रामसनेही का पैर सड रहा है | बीते गुरुवार को उसका भाई हरिश्चंद्र जिला चिकित्सालय में रामसनेही को दिखाने पहुंचा था, जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया | रामसनेही को शौच जाना था, लेकिन ओपीडी में कहीं पर शौचालय नहीं दिखाई दिया | जिस पर उसका भाई हरिश्चंद्र उन्हें चिकित्सालय के बाहर सार्वजनिक शौचालय में ले जाने के लिए स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की मांग करते रहें और खोजते रहे, इसकी सुविधा जब उनको नही मिली तो वह अपने भाई को अपने कंधे पर शौचालय ले गए और फिर वापस चिकित्सालय लाए, इसी दौरान किसी ने इनका वीडियो बना लिया और इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया | सीएमएस डॉक्टर जेके वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है |




Subscribe to my channel