Uttar Pradesh News मनरेगा अनियमितता : विशेष टीम करेगी गांवों में वित्तीय अनियमितता की पड़ताल

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई जनपद में मनरेगा में बढी हुई शिकायतों का उनके निस्तारण की स्थिति से संतुष्ट न होने के कारण जनपद के जिलाधिकारी ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है | उन्होंने इस मामले में संदिग्ध लेनदेन व वित्तीय अनियमितताओं वाली ग्राम पंचायतों में जांच के लिए विशेष टीम बनाने का निर्णय लिया है, जो पंचायतों की पड़ताल करेगी वह दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी | जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि शासन की नीति का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे | जनपद में भी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से किया जा रहा है | शिकायतें भी आ रही हैं जिसका ब्लॉक से लेकर जिला स्तर पर निस्तारण भी किया जा रहा है, इसके बाद भी यदि शिकायत आती हैं या फिर उसकी गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण नहीं हो पता है तो इसके लिए एक विशेष टीम बनाई जा रही है | जो कि मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में गठित की जाएगी, जहां-जहां भी मनरेगा योजना में वित्तीय लेनदेन संदिग्ध पाया गया होगा या इसके संबंध में शिकायत होगी | टीम जल्द ही उस शिकायत पर जांच कार्रवाई शुरू कर देगी |
गंभीर मामलों में वीडियो जरूर बनाएं
जिलाधिकारी ने गंभीर मामलों में जांच अधिकारियों को मौके पर जाकर सभी के बयान लेते समय वह बहुत ही की स्थित जांचने के लिए वहां का वीडियो बस बनाने का निर्देश दिया है |
शिकायतकर्ता को जांच के दौरान साथ में रखने के निर्देश
जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अधिकारियों के साथ-साथ शिकायतकर्ताओं को भी निर्देशित किया है कि जब भी जांच के लिए टीम जाए तो वह भी जांच अधिकारियों के साथ रहे | ताकि जांच किस तरह से हुई, उसके बारे मे उन्हें भी पता चल सके और बाद में किसी तरह के प्रश्न ना उठ सके |




Subscribe to my channel